विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा / अपहृता की तलाश व बरामदगी एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-153/2023 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित पीड़िता / अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त हरिश्चन्द्र कुमार पुत्र सन्तोष प्रसाद निवासी ग्राम गड़सरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक 03.05.2023 को समय करीब 22.16 बजे हरिबल्लमपुर रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त हरिश्चंद्र कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं पीड़िता / अपहृता से प्रेम करता हूँ तथा उससे शादी करना चाहता हूँ। दिनांक 13.04.2023 को रात्रि में लगभग 21.00 बजे मैं घर से उसको अपने साथ मुम्बई घुमाने के लिए ले गया था, जब मुझे मालूम चला कि उसके घर वाले थाना पर मुकदमा लिखवा दिये है तो मैं उसको अपने साथ लेकर मुम्बई से वापस घर आ रहा था कि आप लोगो ने मुझे रास्ते में ही पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 रामप्रवेश गौतम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी । 3. हे0का0 शिवशंकर राय,का0 आदित्य कुमार,म0का0 विमला थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।