UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दुकान से चोरी करने वाले तीन तथा चोरी का माल खरीदने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह की पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों व चोरी का माल खरीदने वाले एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को मछोदरी पार्क से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तीन बोरे में मखाना वजन 22.257 किलोग्राम, लौंग एक कार्टून,काजू चार बाल्टी वजन 42.800 किलोग्राम व अन्य कई सामान का पैकेट बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः विशाल खरवार पुत्र मदन खरवार निवासी पड़ाव भोजपुर थाना मुगलसराय चंदौली, दूसरे का अभिजीत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी पड़ाव रतनपुर थाना मुगलसराय चंदौली, तीसरे का नाम रवि जायसवाल पुत्र राम लखन निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय चंदौली और चौथे का शंभूनाथ केसरी पुत्र स्वर्गीय बालमुकुंद केसरी निवासी एल 5 /25 सिगरा वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर चोरी का पर्दाफाश करने के लिए थाना कोतवाली पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्त विशाल खरवार व उसके सहयोगी अभियुक्तगण अभिजीत कुमार व रवि जायसवाल की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार शंभू नाथ केसरी के गोदाम से चोरी का सारा सामान बरामद किया गया। चारों अभियुक्तों को सोमवार को थाना कोतवाली में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में तीनों अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अजय कुमार शर्मा के दुकान से माल चोरी कर रवि जायसवाल को देता था।रवि जायसवाल उस माल को पिकअप में लाद देता था व अभिजीत पिकअप से सारा सामान सिगरा स्थित शंभू नाथ केसरी के कटरे में पहुंचा देता था। बाद में हम तीनों मिलकर चोरी किए गए माल का पैसा जो शंभूनाथ केसरी से माल के बदले प्राप्त होता था। आपस में बांट लेते थे। लेकिन आज आप लोगों द्वारा हम सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 306,317(2), 317(5),3(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह, उ0नि0 राहुल गुप्ता,का0 विकेश कुमार,का0 अखिलेश कुमार, म0कां0 मधु मिश्रा आदि शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News