संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
नई दिल्ली में हो रहे जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र कुमार सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वह सुबह 10:00 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से नदेसर स्थित होटल जाएंगे। शाम को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद गंगा आरती देखेंगे। मंगलवार को सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।