संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* भीषण शीत लहर एवम गलन में ठंड से कांप रहे गरीबों,असहायों ,जरूरतमंदों में जनकवि धूमिल के गांव खेवली में पर्यावरण व जलसंरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने कम्बल देकर ठंड से राहत देने का सराहनीय कार्य किया गया।
श्री पटेल ने कहा कि अन्य मौसम में गरीब, असहाय अपना कोई जुगाड़कर समय काट लेते हैं लेकिन ठण्ड का मौसम जो गरीबों ,असहायों को काफी कष्ट देती है। इसी मौसम में अमीरी गरीबी की खाई दिखलाई देती है। हमें अपने के साथ साथ दूसरों की भलाई कर पुण्य का कार्य किया जाना जरूरी है।
समाजसेवी लौटन पटेल व कैलाश पटेल ने कहा कि गरीबों के अंदर भगवान का वास होता है हम सभी को सेवा कर भगवान का दर्शन करना चाहिए। गंगा नहाने व मन्दिर जाने से भगवान नहीं मिलते बल्कि गरीबों के दिल मे वास करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष पटेल,सुशील कुमार,विपिन मास्टर,डॉ0सतीश कुमार,डॉ0अशोक,डॉ0 शिवराज,अजय मास्टर,बृजेश,रामुरत,पुष्पा आदि का विशेष सहयोग रहा