UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पॉपुलर हॉस्पिटल में अद्वितीय सर्जरी ||

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी :- काशी के प्रमुख अस्पताल पॉपुलर हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉ. रोहित कुमार सिंह ने हाल ही में यहां एक विशेष एवं जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक किया है | पॉपुलर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.ए.के. कौशिक के मार्गदर्शन में वाराणसी के प्रमुख गैस्ट्रो सर्जन डॉ. रोहित कुमार सिंह, लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिषेक एवं एनेस्थेटिस्ट डॉ. सुमित, डॉ. वेंकट की टीम द्वारा एट्रीनल ग्रंथी ट्यूमर फियोकोमोसाइटोमा नामक रोग का इलाज सफलतापूर्वक किया गया है यह रोग औसतन दस लाख में एक या दो को होता है |

 

इस मरीज में यह ट्यूमर काफी बड़ा बन गया था और बहुत से अस्पताल में भटकने के बाद मरीज पॉपुलर हॉस्पिटल पहुंची , इस अत्यधिक दुर्लभ सर्जरी के माध्यम से पॉपुलर हॉस्पिटल ने वाराणसी में एक नए स्वास्थ्य मानिक की शुरूआत की है |

 

पॉपुलर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. ए.के. कौशिक ने बताया कि यह सर्जरी वाराणसी के निजी अस्पताल में पहली बार हुई है और पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी शहर का एक मात्र अस्पताल है जहां गैस्ट्रो सर्जरी विशेष रूप से एक समर्पित विभाग है और भविष्य में भी अपनी सेवा वाराणसी के लोगों को देता रहेगा ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News