UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दिव्यांगों की जनगणना हो,इनकी भी भागीदारी हो सुनिश्चित-शशिप्रतापसिंह

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --दिव्यांगजनों का भी जनगणना हो और इनकी भी भागीदारी सूनिश्चित किया जाना चाहिए।उक्त बातें राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने मुर्दहा मे अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर आयोजित जन भागीदारी कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों का विधान सभा, पंचायत से लेकर प्रधान तक के चुनाव में 25 फ़ीसदी का आरक्षित भागीदारी मिलना चाहिए। इसकी हम केन्द्र की मोदी सरकार से मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव गोद लेने से अच्छा होगा की विधायक, सांसद, एमएलसी आदि सभी लोग 10-10 दिव्यांग परिवारों को गोद ले लें ताकि उनका भी हौसला बढ़े और समाज में उचित सम्मान मिले।इस अवसर पर जन विकास समिति मुर्दहा की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए सैकड़ों बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को कम्बल वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में चन्दौली सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह,एनईपी के अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, विधायक डा.रागिनी सोनकर, पूर्व अजगरा विधायक कैलाश सोनकर, संस्था के सचिव फादर चन्द्रन रेमण्ड्स, दिनेश पटेल, अभिषेक सिंह, सुनील यादव,उत्तम ओझा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News