पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान
जफराबाद। श्री दया नारायण लीला समिति के तत्वावधान में कबूलपुर बाजार में चल रही रामलीला में सोमवार की रात में कलाकारों ने सीता मैया लवकुश कांड का दृश्य का मंचन किया गया। समिति के कलाकारों द्वारा दिखाया गया। जब भगवान राम के आदेश पर नगर निरीक्षकों ने सीता को जंगल में छोड़ा तो दर्शक भाव-विभोर हो गए।सीता जंगल में आत्महत्या करने को जाती है तो महर्षि वाल्मीकि उन्हें रोकते हैं और सीता को अपने आश्रम में ले आते हैं। आश्रम में लवकुश का जन्म होता है। वाल्मीकि उन्हें धनुष विद्या सीखाते हैं और सीता चरित्र सुनाते हैं।उधर भगवान राम अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा छोड़ते हैं और लवकुश उसे पकड़ लेते हैं। युद्ध में जब सब हार जाते हैं तब भगवान राम स्वयं लवकुश से युद्ध करने आते हैं। तब महर्षि वाल्मीकि लवकुश को बताते हैं कि यहीं आपके पिता हैं। तब सभी का मिलन होता है। भगवान राम सीता की अग्नि परीक्षा लेने की बात करते हैं और सीता धरती मां में समा जाती है। इस दृश्य को देखकर कई महिलाओं के आंसू आ गए। राम की भूमिका उमा नाथ यादव,लक्ष्मण की भूमिका भूपेश श्रीवास्तव, भरत अजय बेनवंशी, शत्रुघ्न अंकित श्रीवास्तव, सीता छोटू बेनवंशी, लव आयुष चौहान, लवनासुर राम आसरे मिश्रा ,कुश आदित्य चौहान ,सुग्रीव दीपक चौहान ,हनुमान प्रिंस श्रीवास्तव,वशिष्ठ अशोक गुप्ता,विभीषण मोनू गुप्ता,विश्वामित्र अतुल सिंह, आदि रहे। इस मौके पर योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय यादव,पिंटू श्रीवास्तव तारा सिंह चौहान,वंश नारायण सिंह ,अनिल पाठक, प्रीतम मोदनवाल, मोनू मोदनवाल, आदि लोग मौजूद रहे।धर्म अभिरुचि परीक्षा में चयनित छात्र छात्रों किया गया सम्मानित श्री दया नारायण लीला समिति के द्वारा धर्म अभिरुचि परीक्षा में चयनित आर आर मिशन स्कूल के छात्र छात्राओं को मंच से मुख्य अतिथि सुप्रशिद्ध गायक पंकज सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कक्षा 9 में प्रथम आयुषी पाल, द्वितीय अंश श्रीवास्तव,तृतीय निष्ठा सिंह ,कक्षा 10 में प्रथम कुंदन निषाद,द्वितीय वैभव सिंह,तृतीय दिव्यांशी पाल कक्षा 11 में प्रथम लकी यादव ,द्वितीय आदित्य पाल तृतीय प्रज्ञा यादव को सम्मानित किया गया।