UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ ब्लाक में सर्वाधिक मतदान उदयपुर ग्राम औरा ग्राम पंचायत में हुआ

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के चंदौली संसदीय क्षेत्र के अजगरा विधान सभा क्षेत्र के औरा बूथ संख्या 181 पर 81.80 प्रतिशत और बूथ संख्या 180 पर 76.60 प्रतिशत रिकार्ड मतदान हुआ है।बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में कुल 6 मॉडल बूथ बनाये गए थे। जिसमें औरा ग्राम पंचायत में दो बूथ 180-181 बनाये गए थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार व प्रधान विद्योत्मा देवी के प्रयास से बूथ पर छाया,नींबू पानी,कूलर,सेल्फी प्वाइंट और बेहतर साज -सज्जा कराया गया था। वहीं मौसम में अचानक परिवर्तन से लोगों ने राहत महसूस कर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़कर सर्वाधिक प्रतिशत में मतदान सम्पन्न हुआ।वहीं मुर्दहा ग्राम पंचायत में 3 बूथ 187/188/ व 189 बनाये गए थे।मॉडल बूथ उच्चकोटि और बेहतर व्यवस्था के चलते मतदान में गत वर्षों का अपना रिकार्ड तोड़ा है। प्रधान रविन्द्र यादव ने काफी मेहनत के साथ पोलिंग पार्टियों के खैर मकदम से लेकर हर सुविधाएं देने में सहयोग किया। उदयपुर ग्राम पंचायत मॉडल बूथ के रूप में बना था जहाँ 4 बूथ 62/63/64/65 बनाये गए थे।साज सज्जा से लेकर अन्य व्यवस्थाएं बेहतर रही। प्रिंस चौबे ने प्रधान सुधधु राम के सहयोग से आधुनिक सुविधाएं प्रदान की वहीं अपने गत वर्ष के मतदान का रिकार्ड भी तोड़ने में सफल रहा।मॉडल बूथ चक्का,कम्पोजिट विद्यालय हरहुआ व कम्पोजिट विद्यालय बेलवरिया में भी उच्चकोटि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी।प्रधान मधुवन यादव,प्रधान अमित सिंह,सोनू प्रसाद व अशोक कुमार पटेल ने मतदान कराने में सहयोग प्रदान की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News