UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

जौनपुर शाहगंज , आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, घाटमपुर भेलारा में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे एवं प्राचार्य श्री अनुराग पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्लांट प्रेजेंटेशन, रंगोली, कोलाज एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह को देखकर सभी अतिथियों ने उनकी सराहना की।प्राचार्य अनुराग पाण्डेय एवं प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी देते हैं बल्कि आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं।कार्यक्रम का संचालन अभय दुबे ने किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक विकास पाल, हेड क्लर्क अजय शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न घोषित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News