UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सुरक्षा जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से कराया जा रहा है संपन्न :_एडीसीपी ममता रानी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी चौधरी के नेतृत्व में 'मिशन शक्ति दीदी अभियान' के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सकारात्मक दिशा में निर्देशित सामाजिक परिवर्तन है।एडीएसपी ममता रानी द्वारा बताया गया की शिक्षा बालिकाओं महिलाओं को आत्मविश्वास सम्मान,वित्तीय सहायता प्रदान करने की क्षमता हासिल करने में मदद करती है।और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम,घरेलू हिंसा अधिनियम,पास्को अधिनियम,दहेज निषेध अधिनियम 1961,मैटरनिटी लाभ अधिनियम 1861 कार्य स्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना आदि के संबंध में जागरूक किया गया।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के क्रम में आर्थिक,सामाजिक,शैक्षिक,लैंगिक व आध्यात्मिक शक्ति एवं सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।महिलाओं व बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरुक करते वूमेन पावर लाइन 1090 आपातकालीन सेवा 112 सीएम हेल्पलाइन 10 26 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में बताया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News