UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सुधाकर महिला इण्टरमीडिएट कालेज में काशी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी :- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत 16 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2023 तक पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला इण्टरमीडियट कॉलेज में भी आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में रस्सी कूद, 100 मी० दौड़, खो खो, शतरंज, साइकिल रेसिंग, बैडमिंटन, कबड्डी आदि खेलो का आयोजन किया जा रहा है | रस्सी कूद प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम छात्राओं में से रस्सी कूद में प्रथम स्थान राजनंदनी, द्वितीय स्थान तृप्ति मौर्या, तृतीय स्थान अनुष्का शर्मा को मिला जबकि 100 मी. दौड़ में 14 वर्ष से कम छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान वंशिका उपाध्याय, द्वितीय स्थान भाग्यश्री रावत, तृतीय स्थान रिद्धि शुक्ला को मिला।खेल में सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ का प्रारंभ प्रधानाचार्या आशा पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया संस्था प्रमुख डॉ. प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि खेलो से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है बल्कि देश का भी विकास होता है।समन्वयक व शिक्षाविद डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि काशी सांसद खेल- कूद प्रतियोगिता प्रारंभ होने से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिससे स्वस्थ और निरोगी होंगे और भारत आगे बढ़ेगा।निदेशक आशीर्वाद दूबे ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिता में से आने वाले प्रतिभागी भविष्य में ओलंपिक और एशियन खेलो में भारत की दावेदारी मजबूत करेगें।खेल के आयोजन में मुख्य, सहयोगी अध्यापिकाओं में अनीता सिंह, मोनिका उपाध्याय, आकांक्षा सिंह, दिव्या सोनकर, श्वेता सिंह, दर्शन पाण्डेय, सुमित सिंह और डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षको ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News