संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी आज शनिवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन सभी स्वयंसेवकों को योगाभ्यास शारीरिक शिक्षा प्रभारी अंगद प्रसाद यादव द्वारा कराया गया। सूर्य नमस्कार और ध्यान आत्मक आसनों का अभ्यास भी कराया। भीमचण्डी ग्राम सभा के मलिन बस्ती में नशा मुक्ति हेतु एक रैली निकालकर जनमानस को जागरूक किया गया। एलपीएल अकादमी लेबोरेटरी मेडिसिन सहायक निदेशक आई और बताइए कि कैसे इसे हम अपनी आजीविका का साधन इसको बना सकते है।इसके बारे में बताया ने आकर दोपहर में स्वयंसेवक ने बाटी,चोखा,दाल चावल बनाया और उसका रसस्वादन किया । बौद्धिक सत्र में डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने योग और स्वास्थ्य विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि योग करें निरोग रहे।इस अवसर पर डॉक्टर अखिलानंद सिंह, डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर कृष्णपाल, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार यादव, और डॉक्टर अभय कुमार शर्मा, राणा अभिषेक सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश, कुमार दीप्तांशु ,शिवम सिंह एवं दीपलाल और सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।