संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। संत जोसफ कॉन्वेन्ट स्कूल शिवपुर का वार्षिकोत्सव 'संगम' 30 नवंबर को बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस समारोह में नन्हे मुन्नों ने धमाल मचाया तो गीत संगीत की खुशबू तैर उठी।गायन और नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के मोहक बैंड धुनों के साथ हुआ।मुख्य अतिथि वाराणसी धर्मप्रांत के बिशप यूजिन जोसफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगम 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के सिद्धांत पर आधारित था।दीप प्रज्ज्वलन के समय विद्यालय के गायन समूह द्वारा 'ईश वंदना' की सुंदर प्रस्तुति पर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा।विद्यालय की छात्रा शताक्षी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।विद्यालय को आकर्षक फूलों एवं 'आर्ट एवं क्राफ्ट टीम द्वारा तैयार किए गए विश्व के प्राचीन स्मारक,विश्व की प्रसिद्ध नृत्य शैलियाँ,त्योहारों एवं सर्वधर्म समभाव से संबंधित कलाकृतियों से मंच को सजाया गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा।विभिन्न देशों के पारंपरिक परिधानों को भी दर्शाया गया।रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत वंदना नृत्य से हुआ।नर्सरी के नन्हे मुन्ने 'वी आर अमेजिंग' पर डांस किया एवं के जी के नन्हे छात्रों ने Together we can change the world' पर डांस कर के सभी को आहृदित कर दिया। कक्षा 1 और 2 के छात्र छात्राओं के अनेकता में एकता के मनमोहक प्रस्तुति पर विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा और विश्वास दिलाया कि सारे धर्म एक हैं,हम सब एक परिवार हैं।कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने प्रेरणादायी नृत्य के माध्यम से संदेश दिया कि महिला सशक्तिकरण वर्तमान युग में एक सुदृढ़ समाज के लिए जरूरी है।साथ ही जल के महत्व को दर्शाते नृत्य,भारत के विभिन्न लोक नृत्य,आज कल के युवाओं में
बढ़ती नशे की लत से होने वाली हानियों को दर्शाते नाटक 'दर्पण' का मंचन हुआ।इस अवसर
पर विद्यालय के नेशनल कराटे एवं स्पोर्ट्स के पदक विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया
गया।कार्यक्रम का समापन 'सारे जहाँ से अच्छा' से हुआ।इस मौके पर विद्यालय की संस्थापिका सिस्टर मीरा,सिस्टर शीला,सिस्टर मैरी एन,फादर सी थामस,फादर रोज़लीन राजा,विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सिजी,उप प्रधानाचार्या सिस्टर लवली,सिस्टर रोसम्मा,सिस्टर मिनी,सिस्टर लता,शिक्षक अभिभावक संघ के सदस्य आदि गणमान्य उपस्थित थे।मंच का संचालन विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन आरिशा खान ने दिया।