UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नेशनल पार्टी नेप के प्रदेश अध्यक्ष ने मणिपुर में हुए हिंसा पर घोर चिंता जताई* * *राम बचन यादव*, 

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

आज वाराणसी में संयुक्त शांति बैठक में राष्ट्रीय नेशनल पार्टी (नेप ) के प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंतन मंथन किया और उन्होंने कहा कि मणिपुर में, विशेषकर महिलाओं पर हुई हिंसा की हम भर्त्सना करते हैं। एक लोकांतिक समाज में यह अस्वीकार्य है। हम मांग करते हैं कि इस हिंसा को अंजाम देने वालों पर न्यायोचित कार्रवाही की जाये। सभी नागरिकों के बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। हम उन सभी लोगों के साथ खड़े है जिन्होंने अपनी जान और सम्पति गवाई है। मणिपुर में शांति बहाली के हर प्रयास के प्रति हम अपनी एकजुटता एवं अपना सहयोग प्रस्तुत करते हैं। तथा मांग करते हैं कि वहां की सरकार को जो इस हिंसा को रोकने में असमर्थ रही उस पर यथाशीघ्र बैन लगा कर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए समुचित कार्रवाई करना चाहिए जिससे आने वाले समय पर हमारी मां बहनों के साथ कोई अत्याचार ना कर सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News