संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एव सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-180/2024 धारा 376,323,506 भा०द०वि० व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त दुर्गेश पुत्र महेन्द्र निवासी परानापट्टी हरिजन बस्ती थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-26.05.2024 को समय करीब 12.20 बजे नियार मोड़ थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक-24.05.2024 को वादिनी मुकदमा/पीड़िता की माँ ने आरोपी दुर्गेश उपरोक्त द्वारा वादिनी की मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष का मुँह दबाकर उसे जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म करने, उसको मारने-पीटने तथा आरोपी के घर वालों द्वारा वादिनी के पति व लड़के को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0-180/2024 धारा 376,323,506 भा०द०वि० व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना निरीक्षक अपराध संजय द्विवेदी द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध संजय द्विवेदी,हे0का0 मनोज कुमार सरोज थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।