UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चंद्रा आभूषण के मालिक के घर 82 की नोटिस चस्पा 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी। अर्दली बाजार में स्थित चंद्रा आभूषण से पिछले दिनों नकली आभूषण बेचने के आरोपितों पर कई मुकदमे कैंट थाने में दर्ज हुए। जिसमें धोखाधड़ी सहित अन्य धाराएं सम्मिलित हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सेकेंड मनीष कुमार की अदालत ने 82 की नोटिस जारी की। कैंट पुलिस के द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार करने का कई बार प्रयास किया गया। जिसमें सफलता नहीं मिली।कैंट के अर्दली बाजार चौकी प्रभारी सुरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परसीपुर,रामेश्वर,जंसा स्थित राजपूत हवेली और अर्दली बाजार स्थित आभूषण की बंद दुकान पर चंद्रा आभूषण के फरार चल रहे मालिक कृष्णा सिंह,आकाश सिंह उर्फ आकाशदीप,सागर सिंह उर्फ प्रशांत सिंह पुत्रगण स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के घर और दुकान पर 82 की नोटिस चस्पा की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News