UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्काउटिंग कैम्प के चौथे दिन बीएड के छात्रों ने किया टेंट निर्माण व कैम्प फायर

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- उदय प्रताप महाविद्यालय के बीएड के विद्यार्थियों का शुक्रवार को अनिवार्य स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कमिश्नर रोवर वाराणसी डा.उमेश कुमार सिंह जिला सचिव,यूपी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.रमेश प्रताप सिंह,रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डा.ममता, उपस्थित रहे।प्रो.रमेशधर द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत स्कार्फ अलंकृत कर किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कराया गया। शिविर के चौथे दिन बीएड के छात्रों को टेंट निर्माण करने का प्रशिक्षण व सायं कैम्प फायर का आयोजन किया गया।सभी अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत किया गया।सभी अतिथियों द्वारा टेंट निर्माण का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. संत कुमार सिंह, प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो.रमेशधर द्विवेदी ,प्रो. गरिमा सिंह, प्रो. रेनू सिंह, प्रो. सुधीर शाही, प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. देवनारायण सिंह, बीएड विभाग के डॉ. संजय स्वर्णकार, कृष्ण कुमार भारती, डॉ. विजय सिंह, डॉ विनोद कुमार, किरण, एवं मुख्य प्रशिक्षिका रामेश्वरी वर्मा, शकीला खातून ने गहनता से प्रशिक्षण दिया। समारोह का संचालन जिला संगठन आयुक्त विष्णु विश्वकर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापित संयोजिका प्रो.रश्मि सिंह ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News