UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

किसी भी दिन हो सकता है पंचकोशी मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के साथ बड़ा हादसा।*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* सावन मास के साथ -साथ मलमास (अधिक मास/पुरुषोत्तम मास) चल रहा है। एक तरफ कांवरिया तो दूसरी तरफ तीर्थ यात्रियों का पैदल यात्रा जारी है। पंचकोशी सड़क पर रामेश्वर-जनसा व रामेश्वर -हरहुआ ,वाजिदपुर व भेलखा मार्ग सहित रिंग रोड क्रासिंग से दिन-रात पैदल यात्री गुजर रहे हैं लेकिन बड़े वाहन बीच -बीच मे तेजगति से गुजरते रहते हैं। जबकि जिला प्रशासन द्वारा बड़ी गाड़ियों के संचालन पर रोक लगा रखी है। फिर भी ट्रेक्टर समेत बडे वाहन रात में धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिससे आये दिन छोटी -बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक सप्ताह पूर्व ही भटौली (करोमा) में बाइक सवार की कुचलकर मौत हो गई। शुक्रवार को वाहन के टक्कर से औसान पुर गाँव की सुदामा देवी यादव तीर्थ यात्री को टक्कर मार दी जिसको सात टांके लगे और उसकी परिक्रमा बाधित हो गई।

         उक्त के बाबत रामेश्वर राधा -कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा , रामेश्वर महादेव के पुजारी अन्नू तिवारी ,भटौली हनुमान व दुर्गा मंदिर के पुजारी अंजनी पंडा , बरेमा शिवमन्दिर के पुजारी महेन्द्र सिंह के अनुसार पंचकोशी सड़क पर धूप से बचाव के लिए रात-दिन तीर्थ यात्री सिर पर गठरी लिए पैदल चलते हैं। पुलिस द्वारा बनाये गए वैरियर को नजर अन्दाजकर बड़े वाहन चलते हैं जिसके चलते कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। साथ ही सड़क के किनारे पटरियों के किनारे झाड़ झंखाड़ साफ न कराए जाने से विषैले जीव -जंतुओं से भी खतरा बना हुआ है। सफाई कर्मी लगाए जाने के बाद भी झाड़ झंखाड़ जस के तस पड़े हैं। सड़क किनारे ग्राम पंचायतों की ओर से चुना-ब्लीचिंग-मैलाथियान दवा का छिड़काव तक नही हुआ है। रामेश्वर मन्दिर व घाट सहित शौचालयों के आस पास भी चुने का छिड़काव नहीं है।

  *रिंग रोड वाजिदपुर पार करना जोखिम भरा काम* पंचकोशी सड़क पर चलकर जब तीर्थ यात्री हरहुआ क्षेत्र के रिंग रोड फेज -1 वाजिदपुर चौराहा पहुँचते हैं तो भारी वाहनों के लगातार तेजगति से चलने को लेकर थके यात्री सहम जा रहे है। देर रात में जब कोई पुलिस का जवान दोनों लेन पर चलने वाली गाड़ियों को रोकता है तभी तीर्थ यात्री रिंग रोड को पार करते हैं। हाइवे के तिराहे -चौराहे पर भी तीर्थ यात्रियों को इसी तरह की कठिनाइयों से सड़क पार के लिए रूबरू होना पड़ता है। रात में पुलिस की मुकम्मल व्यवस्था नहीं रहती। जिला प्रशासन पंचकोशी सड़क पर चलने वाले कांवरिया व तीर्थ यात्रियों के साथ बड़ी घटना न घटे इस बाबत बड़े वाहनों व तेजगति से आवागमन के वाहनों पर रोक लगाए।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News