UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा लालगंज के रास्ते टोल प्लाजा दानगंज वाराणसी पहुंचे। जहां पर जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पहले से मौजूद समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।फिर सर्किट हाउस वाराणसी पहुंचे जहां पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में उपस्थित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद सायं 7:00 बजे आयर बाजार वाराणसी में आयोजित 12 दिवसीय बिरहा दंगल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। स्वागत करने वालों में सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिनहा, डॉक्टर ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, जिला महासचिव आनंद मौर्य, डॉक्टर रामबालक पटेल, जिला प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट, चंद्रशेखर यादव, भीष्म नारायण यादव, हरीश मिश्रा, पूजा यादव, सत्य प्रकाश सोनकर सोनू, मोदी यादव, बाबूलाल यादव, विष्णु शर्मा, सुनील सोनकर, संजय मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, आनंद यादव, राहुल यादव, ओमप्रकाश सिंह, रेखा पाल, विद्या भारती, बबऊ यादव, धर्मेंद्र कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News