UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पीडिता के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को लंका पुलिस टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्रेरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.05.2023 को उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-182/2023 धारा 342/354 भादवि में वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर जजेज गेस्ट हाउस, सामने घाट के पास से घेरघार कर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सुधीर कुमार बिन्द पुत्र शिव पूजन बिन्द निवासी ग्राम व पोस्ट अमड़ा थाना कन्दवा जिला चन्दौली की उम्र करीब 25 वर्ष बताया जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 11.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार यादव,हे0का0 अरविन्द कुमार राय,हे0का0 संजय कुमार, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News