ABHA कार्ड बनवाने पर आपको एक 14 अंकों का आईडी नंबर मिलेगा. इसके साथ ही इस कार्ड में आपको एक क्यूआर कोड भी दिया जाएगा. आइए जानते हैं क्या इसके फायदे:
नई दिल्ली: कई बार लोग पुराने मेडिकल रिपोर्ट्स या डॉक्यूमेंट खो देते हैं, अब लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. केंद्र सरकार ने लोगों को इस समस्या से निजात देने के लिए ABHA(आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) डिजिटल हेल्थ कार्ड की शुरुआत की है. इस कार्ड में आपके सारे मेडिकल डॉक्यूमेंट्स सेव रहेंगे. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ABHA डिजिटल हेल्थ कार्ड शुरू करने की साझा की.