UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी से फर्जी गोदनामा तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में वांछित अभियुक्त को लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त लालपुर पाण्डेयपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-162/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजेश कुमार गुप्ता पुत्र शोभनाथ गुप्ता निवासी एस 12/10 एएन पियरिया पोखरी तेलियाबाग वाराणसी को आज दिनांक 10.12.2023 को समय करीब 13.50 बजे ताड़ीखाना तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।कूटरचित दस्तावेज के आधार पर वादिनी मुकदमा श्रीमती शैल कुमारी देवी निवासिनी मोजा खजुरी परगना शिवपुर,तहसील सदर, जिला वाराणसी की जमीन का फर्जी गोदनामा तैयार कर अपना नाम चढवाकर जमीन को विक्रय कर देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 24.06.203 को थाना लालपुर पाण्डेयपुर में विपक्षीगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News