UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

: चक्रवाती तूफान के चलते वाराणसी और आसपास के इलाके में गिरा तापमान, जानिये मौसम विभाग का पूर्वानुमान*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान दाना का असर वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में दिख रहा है। गुरुवार की रात से चली ठंडी हवाओं ने तापमान गिराया। वहीं शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 29 अक्टूबर तक आसमान में बादलों की सक्रियता रहेगी। वहीं बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं धान की फसल को भी नुकसान होगा। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। 

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ओडिशा व तटवर्ती इलाकों तक पहुंच गया। समुद्र के किनारे के इलाकों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसका असर उत्तर भारत के अन्य जिलों में भी दिख रहा है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दाना तूफान की वजह से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। इसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। 29 अक्टूबर तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, बारिश के आसार हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News