UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अवैध तमंचा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार  थाना तेजीबाजार पुलिस की बड़ी सफलता

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर (तेजीबाजार): अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेजीबाजार पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारीसदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी शिवबदन यादव मय हमराह टीम द्वारा शुक्रवार को भाऊपुर मोड़, बरईपार–सुजानगंज रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को दबोचा गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजन भारती पुत्र श्यामनाथ भारती निवासी शाहापुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया।थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 190/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवबदन यादव, हेड कांस्टेबल विजय यादव एवं कांस्टेबल चंद्र विजय शामिल रहे। पुलिस का अभियान आगे भी इसी प्रकार अपराधियों के विरुद्ध जारी रहेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News