संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। रिंग रोड स्थित लालपुर पुलिस चौकी के समीप डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार जी के कर कमलो द्वारा "पार्थ सारथी" साप्ताहिक समाचार पत्र का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फीता काटकर समाचार पत्र के शुभारंभ की घोषणा की गई। उद्घाटन समारोह में "पार्थ सारथी" के एमडी प्रदीप मिश्रा,मुरली पॉल संपादक,राजीव नारायण पांडे,डॉ उदय वर्मा के साथ तमाम पत्रकार एवं राजनीति से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही वाराणसी में पत्रकारिता के एक नए अध्याय का आरंभ हुआ। कार्यक्रम में "पार्थ सारथी" के एमडी प्रदीप मिश्रा एवं सह संपादक राजीव पांडे की विशेष उपस्थिति रही। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ समाज की आवाज़ बनेगा। पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है और “पार्थ सारथी” इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों ने समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित विशिष्ट जनों में विपिन सिंह
क्षेत्र संयोजक
काशी क्षेत्र- प्रबुद्ध प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी, पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय मिश्रा, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में उत्साह,सकारात्मक ऊर्जा और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। “पार्थ सारथी साप्ताहिक” का यह शुभारंभ न केवल एक समाचार पत्र की शुरुआत है, बल्कि क्षेत्र में जनजागरण, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक सशक्त संकल्प का प्रतीक भी है।