संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता- 2026 एवं काशी सांसद स्केचिंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिता- 2026 का आयोजन 3 अगस्त से 20 अगस्त 26 तक लोकसभा वाराणसी क्षेत्र में किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के तीन विकासखण्डों एवं नगरीय क्षेत्र के सभी पांच जोनों के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता की दो मुख्य कैटेगरी प्रथम में काशी के पिछले 10 वर्षों के समग्र विकास एवं दूसरा जनरल कैटेगरी में 20 थीमो पर आयोजित की गई। बुधवार को जनपद स्तर पर सिगरा स्टेडियम में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 109 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया जिसमें कुल 60 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। स्केचिंग प्रतियोगिता में कुल 220 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें कुल 33 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 216 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया जिसमें कुल 33 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। दूसरे दिन 20 अगस्त 26 को विजेता प्रतिभागियों को विजेता प्रमाण पत्र एवं मैडल का वितरण किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रथम दिन हंसराज विश्वकर्मा राज्यमंत्री,महापौर अशोक कुमार तिवारी, एमएलसी धर्मेन्द्र कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल के द्वारा विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस प्रकार बुधवार को सिगरा स्टेडियम वाराणसी में प्रथम दिवस पर फोटोग्राफी में 109, स्केचिंग में 220, पेंटिंग में 216 कुल 545 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें फोटोग्राफी में60, स्केचिंग में 33, पेंटिंग में 33 कुल 120 विजेता घोषित किए गए। जिन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र 20.08.26 को देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंसराज विश्वकर्मा राज्य मंत्री, अशोक कुमार तिवारी महापौर, धर्मेंद्र कुमार राय एमएलसी, पूनम मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष, राम सकल पटेल जिला अध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे