UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बड़ागाँव पुलिस ने अवैध पिस्टल से लोगों को डराने-धमकाने व मार-पीट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद*

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा दिनांक 20.05.2023 को थाना बड़ागांव वाराणसी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम औसानपुर में मार पीट के दौरान अवैध पिस्टल लेकर लोगो को डराने धमकाने व मारने पीटने वाले अभियुक्त सम्मान सिंह उर्फ सानू पुत्र अनुज सिंह निवासी इन्दरखापुर थाना बड़ागाँव वाराणसी को मुखबिर खास की सूचना पर पाण्डेयपुर बेरवां मार्ग साई एचपी गैस एनडी सर्विस के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध एक अदद पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 158/2023 धारा 147,323,504,506,336,452 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सचिन कुमार चौकी प्रभारी हरहुआ,उ0नि0 विशाल सिह,उ0नि0 सत्यानन्द यादव,हे0का0 अखिलेश यादव,का0 मुकेश कुमार, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News