संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत सिहोरवा मे गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सहकारिता विभाग के स्टाल ने विशेष रूप से किसानो का ध्यान आकर्षित किया।हल्की बूंदाबांदी के बावजूद स्टाल पर किसानो का जमघट लगा रहा।सहकारिता के स्टाल पर एडीसीओ राजातालाब माधवराम,एडीओ आराजीलाईन अवधेश सिंह,शाखाप्रबंधक राजातालाब जयप्रकाश चौबे ने किसानो को नैनो यूरिया और डीएपी के बारे मे जानकारी दी।एडीसीओ माधवराम ने उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि नैनो उर्वरक कृषि के क्षेत्र मे एक क्रांति है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि नैनो तकनीक किसानो के लिए विज्ञान और सहकारिता विभाग का वरदान है।स्टाल पर अन्य लोगो मे शाखाप्रबंधक राजातालाब जयप्रकाश चौबे सचिव विवेक सिंह तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।