संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- जहां एक तरफ पूरा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन होली का त्यौहार शान्ति पूर्ण मनवाने में पूरी तरह से जनता के बीच संलिप्त रहा। वही कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही पुलिस ने भी ड्यूटी के बाद होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने हेतु जमकर रंग और अबीर, गुलाल खेली। इस दौरान कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस लाइन और पुलिस आयुक्त आवास पर पारंपरिक होली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उल्लास पूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल स्वयं अपने साथियों के बीच पहुंचे और अबीर- गुलाल के साथ होली खेली। इस मौके पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का अनूठा मिशाल पेश किया। होली उत्सव के दौरान पुलिस लाइन का वातावरण पूरी तरीके से रंगमय और अबीर गुलाल मय हो गया। संगीत और लोकगीतों की धुनो पर पुलिस कर्मियों ने जमकर नृत्य करते हुए होली पर्व का लुत्फ उठाया।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जनपद में होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने जिस जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।जिससे त्यौहार बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण संपन्न हो सका।वह काबिले तारीफ है।होली प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आप ही सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के साथ साथ डीसीपी वरूणा,डीसीपी काशी, डीसीपी गोमती, डीसीपी व एडीसीपी यातायात, सभी एसीपी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।