संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार द्वारा मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मा0 प्रधानमंत्री मॉरीशस के वाराणसी आगमन/भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई । इस दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी एवं पुलिस बल पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें । उन्होंने ड्यूटी के दौरान समयबद्ध उपस्थिति, संचार माध्यमों के सुचारु प्रयोग एवं आपसी समन्वय पर बल देते हुए वीवीआईपी रूट व कार्यक्रम स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । चेकप्वाइंट, बैरियर एवं प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस बल को सदैव सजग रहकर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया। यातायात प्रबंधन के तहत नागरिकों व श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने, यातायात डाइवर्जन व पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा भीड़-नियंत्रण हेतु धैर्य व जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की दृष्टि रहेगी, अतः प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को सर्वोच्च निष्ठा, तत्परता व व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्य करते हुए शांति, सौहार्द एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराना है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरि मीना सहित ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे