संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की शक्ति रसोई शहर में 10 जगहों पर खुलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को इसका उद्घाटन होगा। इसको लेकर मिशन निदेशक डा. अनिल कुमार ने शासनादेश जारी कर दिया है।
शहर में शक्ति रसोई खोलने के लिए स्थान ढूंढने की जिम्मेदारी जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) को सौंपी गई है। डूडा स्थान तलाश रहा है। पहले दस शक्ति रसोई विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और पर्यटन स्थलों के पास खोली जाएगी। यहां मोटे अनाज से बना नाश्ता लोगों को दिया जाएगा। सैंडविच, पास्ता, मैगी, पिजा और चाय दस से लेकर सौ रुपये तक में मिलेगा।
डूडा की परियोजना निदेशक निधि वाजपेयी ने बताया कि शक्ति रसोई के पहले जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में काशी प्रेरणा कैफे खोला जा चुका है। इनकी संख्या सौ से अधिक है। इसकी तर्ज पर ही शहर में शक्ति रसोई खोली जाएगी।