UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तहसील परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर मड़ियाहूं गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय के ऊपर लगे बिजली के केबिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते केबिल धू-धू कर जलने लगे और छत पर पड़ी सूखी पत्तियों ने भी आग पकड़ ली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तहसील कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान टल गया। अधिकारियों ने बताया कि यदि आग रात के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News