संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मरूई से आत्महत्या के लिए उकसाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 113/2025 धारा 107 बीएनएस में वांछित अभियुक्त जयहिन्द पाल पुत्र धर्मराज पाल, निवासी ग्राम मरुई, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त जयहिंद पाल और मृतका दोनों एक ही गांव के निवासी थे। उनके बीच प्रेम संबंध था तथा वे लगभग एक वर्ष से आपस में संवाद कर रहे थे। अभियुक्त द्वारा विवाह से इनकार किए जाने तथा अभियुक्त के पिता द्वारा उसके विवाह हेतु अन्य स्थान पर लड़की देखने जाने की बात सुनकर, मृतका ने आहत होकर दिनांक 22.06.2025 को अभियुक्त के घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मृतका के पिता के तहरीर पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया था