UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने किया वाराणसी मंडलीय कार्यालय का निरीक्षण

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता,लखनऊ अनिल कुमार द्वारा शनिवार को मण्डलीय कार्यालय वाराणसी का निरीक्षण किया गया।निबंधक महोदय द्वारा विभिन्न पटलो मुख्यतः स्थापना,जन शिकायत,अधिकोषण एवं सहकार से समृद्धि के फाइलों एवं जी. पी. एफ. पासबुकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।आयुक्त ने क्षेत्रीय प्रबंधक पी. सी. एफ. से आगामी धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की तथा यू. पी. सी. एल. डी. एफ तथा यू. पी. आर. एन. एस. एस

 के अधिशाषी अभियंताओं से मण्डल के विभिन्न जनपदों में बन रहे नए गोदामों एवं पुराने गोदामों के मरम्मत की प्रगति की समीक्षा भी की गयी।निबंधक महोदय द्वारा मण्डलीय कार्यालय की साफ- सफाई की सराहना की गयी।इसके पूर्व उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल सोमी सिंह द्वारा बुके व स्मृति चिन्ह देकर आयुक्त महोदय का स्वागत किया गया।आयुक्त एवं निबंधक महोदय द्वारा कार्यालय की व्यवस्था एवं कार्य संचालन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की आकांक्षाओं के अनुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समस्त कार्यों का निस्तारण करें।इस दौरान उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता श्रीमती सोमी सिंह,क्षेत्रीय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सुधीर पाण्डेय,सहायक आयुक्त जौनपुर अमित कुमार पांडेय,सहायक आयुक्त वाराणसी महेश कुमार बंका एवं मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News