UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समर सिंह ने शिल्पी राज संग भोजपुरी गाना 'नथिया पिया' से जीता दर्शकों का दिल*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह का हर गाना उनके फैंस और ऑडियंस के लिए मनोरंजन का खजाना होता है। वो भोजपुरी से जुड़े हर प्रकार के गाने गाकर अपने फैंस और ऑडियंस का दिल बहलाते हैं। इसी कड़ी में समर सिंह एक और देसी गाना 'नथिया पिया' लेकर श्रोताओं के बीच लेकर आये हैं। जिसमें समर सिंह के स्वर में स्वर मिलाया है शिल्पी राज ने। उनकी जुगलबंदी सुनने में काफी मजेदार लग रहा है। इस गाने में एक बार फिर समर सिंह और शिल्पी राज ने एक साथ गाना गाकर शमाँ बांध दिया है। इसके वीडियो में समर सिंह और श्रुति सिंह ने शानदार परफॉमेंस किया है। उनकी गजब की केमिस्ट्री ऑडियंस को इंम्प्रेस कर रही है। इस गाने में समर सिंह का लुक कमाल का लग रहा है तो वहीं श्रुति सिंह अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना पति से पत्नी की डिमांड पर बनाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि पत्नी अपने पति से नथिया की डिमांड कर रही है। यह गाना 'नथिया पिया' वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में समर सिंह ने अपने फैंस और ऑडियंस का मन मोह लिया है। यह गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है और खूब धमाल मचा रहा है।गौरतलब है कि भोजपुरी गाना 'नथिया पिया'' को समर सिंह ने खास आवाज गाया है। वहीं उनका साथ सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। गीतकार एस के आनंद यादव के लिखे गीत को संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव व नवीन हैं। एडिटर पप्पू वर्मा और कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News