UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गोकशी के मामले मे तीन नफ़र अभियुक्तगण चोलापुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*कब्जे से चार राशि गोवंश एक अदद पिकप व एक अदद मो0सा0 बरामद*

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा 01 एक पिकप पर 04 राशि गोवंश को क्रूरता पूर्वक लाद कर मुरली आजमगढ़ हाईवे अंडर पास से अवैध रूप से ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 17.05.2023 को अभियुक्तगण 1. जोगेन्द्र पाल पुत्र स्व0 बिहारी पाल निवासी ग्राम गोढिया थाना फूलपुर जनपद वाराणसी 2 डब्बू पुत्र लोरिक निवासी ग्राम खेवसीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 3. भोरिक पुत्र लोरिक निवासी ग्राम खेवसीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को मुरली अण्डर पास से समय करीब 06.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0221/2023 धारा 3/5 / 5 बी/18 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग गोवंश को ले जाकर चन्दौली में तस्करी हेतु पहुंचाते हैं, वहाँ से ट्रक में लादकर कलकत्ता जाती है, जिससे हम लोगो को अच्छा-खासा पैसा मिल जाता है। आज भी हम लोग गोवंश को तस्करी हेतु लाद कर चंदौली ले जा रहे थे लेकिन आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 शिवम,हे0का0 रामजी यादव,का0 सत्यप्रकाश यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News