संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला तिरंदाजी संघ वाराणसी के तत्वाधान में हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने तुलसी के वृक्ष पर दीप प्रज्वलन और तीर संधान कर कराया गया।इस मौके पर तीरंदाजी संघ वाराणसी की ओर से अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, सचिव सचिव शशि प्रकाश मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से रमेश जी द्वारा उनका स्वागत अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।समापन सत्र के मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध तीरंदाज अर्जुन और द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित संजीव सिंह रहे। संजीव सिंह ने प्रतियोगिता के साथ अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने तीरंदाजी प्रतियोगिता के तकनीकी बिंदुओं को बताया। समापन के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए।समापन सत्र में प्रमुख रूप से जिला तीरंदाजी संघ की ओर से अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, सचिव शशिप्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशीष अग्रवाल, संघ के मान्य सदस्य डा.विद्यासागर पाण्डेय, रणजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रबंध निदेशक दीपक बजाज, निदेशक अनिल जाजोदिया, खेल अधीक्षक रमेश जी, तिरंदाजी के कोच सर्वश्रेष्ठ अशोक सिंह और विकास तिवारी की उपस्थिति रही।इस प्रतियोगिता में ब्वायज एवं गर्ल्स को मिलाकर कुल 69 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। निर्णायक मंडल में पांच लोग शामिल रहे।