UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ब्रह्मराष्ट्र एकम ने मनाया पुष्प रंगोंत्सव पाणिनि कन्या महाविद्यालय में।*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* पाणिनि कन्या महाविद्यालय,महमूरगंज में मंगलवार को होली के पावन पर्व पर आरम्भ एकेडमी एवं ब्रम्हराष्ट्र एकम् के सयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च अपराह्न 1.30 बजे से विद्यालय के प्रांगण में पुष्प रंगोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज,आचार्य पीठाधीश्वर दिवाकर महाराज,प्राचार्य नंदिता दीदी  ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुष्पोत्सव कार्यक्रम को विभिन्न कलाकारों ने होली के गीतों से सजाते हुए विद्यालय की वेदपाठी बच्चियों सहित पधारे गणमान्य अम्बरीष सिंह'भोला', सतीशचंद्र मिश्र,कल्लू महाराज( उपमहंत प्रमुख मंदिर काशी) ,आरम्भ एकेडमी के अखिलेश रावत आदि ने फूलों की होली खेल समाज में जात-पात से ऊपर उठ कर एकजुट होने का संदेश दिया,साथ ही श्रीप्रियाज ब्यूटी सैलून की निदेशिका प्रिया मिश्र ने बच्चियों के बीच पुष्पवर्षा कर महिला शक्ति को नमन किया।

उपरोक्त अवसर पर सचिन्द्रनाथ महाराज एवं अम्बरीष भोला ने सनातन के सुदृकरण हेतु ऐसे कार्यक्रमों का सराहना करते हुए कहा कि आज के परिवेश में भारतीय त्योहार का आयोजन समाज में विघटन को रोकने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आरम्भ एकेडमी से अजीत सर ने कार्यक्रम के सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News