UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गंगा घाटों पर सिल्ट सफाई के साथ समुचित प्रकाश एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए-एस. राजलिंगम

Updated on: 04 July, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

      वाराणसी। डाला छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एस.राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा ने सोमवार को अस्सी घाट, गंगा महल घाट, रीवा घाट, दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट, नमों घाट आदि के अलावा ईश्वरगंगी तालाब आदि का निरीक्षण कर नगर निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

     अस्सी घाट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहाँ उपस्थित पुरोहित व अन्य लोगों से घाट पर आने वाली श्रद्धालुओं-व्रतियों की अनुमानित संख्या की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर नगर आयुक्त को घाट पर जमी सिल्ट की सफाई, मिट्टी समतलीकरण, चेजिंग रूम, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, बेरिकाडिंग, लाइटिंग, साइनेज और आस पास के मलबे को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। मौके पर कम मैनपावर के लगे होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और ठेकेदार व अपर नगर आयुक्त को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को ठेकेदार और मैनपावर बढ़ाकर सभी घाटों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सभी व्यवस्थाओं के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोगों के आवागमन की बेहतर प्लान तैयार कर लें। इसके अलावा उन्होंने ईश्वरगंगी तालाब का भी निरीक्षण किया। वहाँ पर साफ सफाई का काम चल रहा था।उन्होंने जल पुलिस और एनडीआरएफ को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News