UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*​मानवता की सेवा: मूक-बधिर विद्यालय में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने लगवाया वाटर कूलर

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

​वाराणसी मे "जल ही जीवन है" के संकल्प को चरितार्थ करते हुए, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था द्वारा वैशाख मास के पावन अवसर पर 17 अप्रैल को विमल चंद्र घोष स्कूल फॉर डेफ (मूक-बधिर विद्यालय) में शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर स्थापित किया गया।

​संस्था द्वारा जनहित में उठाया गया यह दूसरा बड़ा कदम है। इस वाटर कूलर के लग जाने से विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं को चिलचिलाती धूप और गर्मी के मौसम में अब स्वच्छ एवं ठंडा पानी सुलभ हो सकेगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

​विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखा

इस अवसर पर संस्था की सदस्यों ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। विद्यालय के बच्चों के चेहरे पर शीतल जल की उपलब्धता देख खुशी साफ झलक रही थी।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पुनीत कार्य के दौरान विदिशा शाखा की मुख्य टीम और कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

​अध्यक्षा: सरोज तुलस्यान

​सचिव: प्रीति बाजोरिया

​कोषाध्यक्ष: चंदन खेमका

​संस्थापिका अध्यक्षा: मधु तुलस्यान

​साथ ही सुनीता जिंदल, उमा झुनझुनवाला, नीतू मुरारका, किरण तुलस्यान, सरिता सराफ, प्रेमलता अग्रवाल, शशि तुलस्यान एवं संस्था की अन्य महिला सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपना योगदान दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News