संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन व वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के निर्देशन मे थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान SKS मार्का ईट का भड्डे कृष्णापुर के पास थाना चोलापुर से अभियुक्त कन्हैया पुत्र कुंजन निवासी ग्राम रैचंदपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक-02.04.2024 को समय करीब 13.22 बजे 33 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-083/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शैलेश कुमार यादव,हे0का0 लवकुश कुमार,का0 दिनेश कुमार यादव,का0 अजय कुमार यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।