UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी करते हुए 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में, थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा रात्रिगश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 नफर शातिर चोर 1. कृष्णचन्द उर्फ किशन पुत्र दयाराम 2. अक्षय कुमार पुत्र बनारसी निवासीगण ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर वाराणसी को चोरी करते समय, चोरी के सामान के साथ आज दिनांक 05.11.2023 समय 03.10 बजे केदार बाड़ी (साई) से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु.अ.स. 463/2023 धारा 457/380/411 भादवि पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ-पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनो साथ मिलकर दिन में रेकी करके सुनसान स्थानों में बने घर के बाउण्ड्री मे रखे हुए लोहे की सरिया व अन्य सामानों को मौका देखकर चोरी कर लेते है व उसको ले जाकर सस्ते दामों मे बेच देते हैं और जो पैसा मिलता है उससे हम लोगो नशा करते है। आज भी हम लोग रात्रि मे चोरी करके सामान ले जाने वाले ही थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम चौकी प्रभारी चंदापुर उ0नि0 मनीष पाल,हे0का0 श्रीकान्त यादव,का0 नवजीत सरोज थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News