UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अमित सिंह टाटा के नेतृत्व में उमंग और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ दही हंडी कार्यक्रम युवाओं ने दिखाई एकजुटता

Updated on: 03 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा में अमित सिंह टाटा भावी ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में उमंग और उत्साह के साथ दही हंडी कार्यक्रम युवाओं ने दिखाई एकजुटता रविवार को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोए हुए दही हंडी कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ अमित सिंह टाटा भावी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रामपुर ने किया उनके पहुंचते ही क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों में जोश और उमंग की लहर दौर गई कार्यक्रम के उद्घाघाटन अवसर पर अमित सिंह टाटा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को एकजुट करते है बल्कि समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को भी मजबूत बनाते है मेरा संकल्प है कि ब्लाक स्तर पर हर गांव का विकास हो और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले ।दही हंडी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कई टीमों ने पिरामिड बनाकर अपनी ताकत और एकता का परिचय दिया जब युवाओं ने मटकी फोड़ने में सफलता पाई तो पूरे कार्यक्रम स्थल पर तालियों और जयकारों की गूंज सुनाई दी ग्रामीणों ने इस पल का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन सियाराम पटेल ने किया जबकि समापन गिरजाशंकर पटेल द्वारा किया गया आयोजन को सफल बनाने में संतोष पटेल रवि पटेल सेवालाल सुनील पटेल संदीप महेंद्र पटेल जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई ग्राम सभा में उत्सव जैसा माहौल दूर दराज से आई टीमों ने दही हंडी प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा को और आगे बढ़ाया दही हंडी फूटने के बाद ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों की धुन और उत्साह भरे नारों के बीच कार्यक्रम का आनंद उठाया इस मौके पर पवन सिंह विक्कू सिंह सरदार सिंह शीतला प्रजापति प्रेमचंद पटेल नीरज गौतम समेत अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही गांव के बुजुर्गो ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमित सिंह टाटा जैसे युवा नेता के नेतृत्व में समाज में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है उनका सहयोग और मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News