UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हृदयपुर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे - वीरेंद्र सिंह ||

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वराणसी:- भोजूबीर स्थित टैगोर टाउन कालोनी मे पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के आवास पर सैकड़ो की संख्या मे जुटे किसान | गमछा और माला पहनाकर पूर्व मंत्री को लोकसभा चंदौली क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर किसानों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई और कहा की हम किसानों के साथ अन्याय हो रहा है आपके पास न्याय की उम्मीद लेकर आये है वीरेंद्र सिंह को किसानों ने एक ज्ञापन देते हुए अपनी समस्याओं को बताया | न्याय की गुहार लगाने और बधाई देने आये हृदयपुर सहित अन्य गाँवो के किसानों को मंत्री जी ने दिया आश्वासन कहा की हम चुनाव जितने के बाद सबसे पहले आप लोगो के साथ हो रही समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी | 

पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को चंदौली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर हृदयपुर, सिंहपुर , पटेरवा और हसनपुर साथवा के किसान काफी खुश दिखे उनके चेहरे पर मुस्कान थी और किसानों मे एक उम्मीद की किरण जागी है जो मंत्री जी के पास दिख रही है | किसानों का कहना था की हमारे प्रत्याशी सपा गठबंधन के पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को सभी किसानों का समर्थन है हम सभी किसान मिलकर आपको विजेता बनाएंगे और मंत्री जी से आग्रह है की आप हम सभी किसान भाइयों के बीच आए और हम लोगों के साथ हो रही समस्याओं को देखें व वैदिक सिटी योजना को रद्द कराये और किसानों का रिंग रोड मे बकाया 337 करोड़ रुपया है उसमें समर्थन करें और किसानो का पूर्ण सहयोग करें | किसानों ने कहा की वर्तमान मे भाजपा सांसद चंदौली महेंद्र पांडेय के द्वारा किसानों का लिखित समझौता हुआ था जो आज तक किसानों का पैसा नहीं मिला | सांसद जी ने किसानों का बकाया तीन महीने में मंगाकर देने के वादा किये थे जो की अब तक नहीं मंगाया गया सारे किसान उनसे नाराज है हमलोग एक वोट भी भाजपा सरकार को नहीं देंगे | शशिकांत वर्मा, जियालाल पहलवान, पाखंडी पटेल ,विश्राम सिंह, हरिबल्लभ सिंह, प्रमोद पटेल ,सुशील पटेल ,अनीश वर्मा, श्याम सिंह, सुभाषचन्द पटेल, सूरज पटेल, बृजेश पटेल, प्रीतम सिंह, अनिल पटेल सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News