UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

पीडीडीयू नगर(चंदौली)

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशानुसार सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में जटाधारी स्नाकोत्तर महाविद्यालय मारूफपुर में मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।उन्होंने बच्चों को लोकतंत्र के महत्व व अपने अधिकार के विषय में विस्तृत रूप से समझाया।जटाधारी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आपके जितने भी परिवार के सदस्य 18 वर्ष की आयु से ऊपर के है इस मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाता बनने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करना सुनिश्चित करें। सचिन कुमार सिंह एडुलिडर ग्रुप जिला संयोजक ने डिजिटल माध्यम से बच्चों को मतदाता बनने के लिए जागरुक करते हुए सभी को तकनीकी रूप से दक्ष किया गया।पदाविहीत अधिकारी दिलशाद अहमद ने कहा कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर आप सभी अपना फर्ज निभाएं।युवा वर्ग को मतदान के अधिकार को संक्षिप्त रूप से बताते हुए कहा आपका एक-एक मत इस राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा ,इसलिए आप सभी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य करें तथा अपने सहयोगी,अपने परिवार के सभी सदस्यों का इस मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का कार्य करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News