संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
रामेश्वर,वाराणसी। किसानों को कम लागत पर अधिक उपज प्राप्त करने के लिए नई तकनीक के साथ साथ सही उर्वरक और बीज की आवश्यकता होती है।आज साधन सहकारी (बहुउद्देशीय) समिति भटौली में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को जानकारी देते हुए इफको क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ विवेक दिक्षित ने कहा किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डी ए पी पर आधारित खेती करने पर जोर दिया।उन्होंने बताया खेती के लिए नैनो यूरिया का उपयोग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान होता है। इससे ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होगा और हवा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अवधेश यादव,एस एफ ए ग्रीजेश मौर्य,रोहित मौर्य,ऋषि नारायण,सुबास सिंह,रामआसरे,मुन्ना,राधेश्याम पटेल,धनुषधारी,सहित अन्य किसान शामिल रहे।