UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही बल्कि लोगों को भी बना रही -आरती सेठ*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी जिला अध्यक्षता सरिता सर्राफ राष्ट्रीय मानव अधिकार व महिला बाल विकास आयोग की मंडल अध्यक्षता एवं कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य रूप से कार्यक्रम संपन्न राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं बाल विकास आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष गिरी अपने पूरी टीम के साथ बस्ती जिला एवं गाजीपुर सैदपुर हरहुआ सें लगभग ढाई सौ महिलाओं को किया गया सम्मान नारी सृजन सम्मान और शक्ति की अद्वितीय प्रतीक है नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही है बल्कि लोगों को भी सशक्त बना रही है महिला सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर व्यक्त किये उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन द्वारा ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर नें कहा महिलाओं की अहम भूमिका है नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी तो 'आत्मनिर्भर भारत'की संकल्पना भी साकार होगी ऐसे में नारी का आर्थिक सशक्तिकरण आज सिर्फ एक जरूरत ही नहीं बल्कि विकास और प्रगति का अनिवार्य तत्व है!जिसमें मुख्य रूप सें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी अपराजिता सोनकर,संयोजक एवं जिला अध्यक्षता सरिता सर्राफ,एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक,आरती सेठ,बेबी सेठ,अनीता वर्मा,मीनाक्षी सेठ,मिरा गुप्ता,प्रेमा वर्मा,सुनीता सिंह,ज्योति पाण्डेय,शिवकुमार शुक्ला,नीलिमा मिश्रा,कपिल देव यादव,उपस्थित रहें!

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News