संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* मानापुर (छतेरी) गांव स्थित मानेश्वर महादेव मंदिर से शनिवार की शाम बालाजी महाराज का शोभायात्रा निकाला गया।शोभायात्रा में गांव के दर्जनों महिला पुरुष सर पर कलश रखकर पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ भ्रमण किये।कलश यात्रा पूरे गांव से होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।मंदिर के पुजारी शेषनारायण तिवारी उर्फ डब्लू ने बताया कि रविवार से मंदिर पर 1008 हनुमान चालीसा महायज्ञ किया जाएगा।जिसके बाद 7 जून को विशाल भंडारा किया जाएगा।इस दौरान कलश यात्रा में आचार्य पंडित शिवकांत मिश्रा, पंडित संजय मिश्रा, संदीप तिवारी, अनुज तिवारी, बब्लू , मन्नू तिवारी, मोहित समेत गांववासी शामिल रहे।