संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। स्थानीय विकास खंड सभागार मे बुधवार को पंचायत सहायकों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को पीएम विश्वकर्मा योजना,लोकोस एप तथा क्राफ्ट सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण देते हुए एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हुनरमंद हाथ ही देश का भविष्य गढ़ते है।उन्होने पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा कि योजना का शुभारंभ पीएम मोदी के जन्मदिन पर आगामी 17 सितंबर को होना है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि समूह की महिलाओ को अपनी शक्ति का एहसास करना होगा।एक महिला एक पीढ़ी का भाग्य लिखती है।बैठक मे बीएचयू से ईंटर्नशिप कर रहे कृष्णा यादव,अंकित कुमार तूलिका सिंह तथा शाम्भवी पांडेय द्वारा समूह सखियो को लोकेस एप पर फीडिंग कराई गई।बैठक मे एडीओ कृषि ने सभी पंचायत सहायको को क्राफ्ट सर्वे के बारे मे विस्तार से समझाया।कंप्यूटर आपरेटर रत्नेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया।