UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ग्रापए की प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक सिगरा कैंट प्रताप पैलेस मे बुधवार को आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए तहसील स्तर पर जिला और प्रदेश के पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस जिले में संगठन कमजोर है, वहां के लिए प्रदेश स्तर से जिला प्रभारी बनाए जाएंगे।

बैठक में संगठन के सदस्यता शुल्क के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अनुसार, संगठन शुल्क का 40% प्रदेश के पास, 40% जिले के पास, 10% मंडल के पास और 10% तहसील इकाई के पास रखने का अधिकार होगा।

इस निर्णय पर सभी लोगों ने ध्वनि मत से अपनी सहमति व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की एक-एक गतिविधि पर नजर रखना आवश्यक है, ताकि संगठन के उद्देश्य और लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारी और सदस्य गण को जिला इकाई व सदर तहसील इकाई की ओर से अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह महासचिव संजय द्विवेदी क गुप्ता रामनरेश पाल प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह कोषाध्यक्ष छोटेलाल ऑडिटर हौसला प्रसाद संगठन मंत्री संजय कुमार भाटिया कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह प्रदीप राय सदस्य रामसुंदर यादव सदस्य सुधाकर मिश्रा सदस्य रोहित मिश्रा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि वाराणसी जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी वाराणसी कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे सदर तहसील संगठन मंत्री सत प्रकाश चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News